सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: अलकेमिस्ट ओजस हॉस्पिटल, पंचकूला ने गुरुवार को 50 सफल ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) करने की घोषणा की। आज यहां एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डायरेक्टर-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग, ओजस हॉस्पिटल, पंचकूला (अलकेमिस्ट हॉस्पिटल्स, पंचकूला की इकाई) डॉ. रजत दत्ता ने कहा, टीएवीआर एक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा लगाने वाली) जीवन रक्षक प्रक्रिया है, इसका विशेष रूप से उन बुजुर्ग और उच्च-जोखिम वाले मरीजों में जो ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं होते।
डॉ. रजत दत्ता ने आगे कहा की 50 सफल टीएवीआर प्रक्रियाएँ पूर्ण करना हमारी पूरी कार्डियक टीम के लिए गर्व का क्षण है। टीएवीआर ने विशेष रूप से बुजुर्ग और उच्च-जोखिम वाले मरीजों के लिए एओर्टिक वाल्व रोग के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ओजस हॉस्पिटल में हम अत्याधुनिक तकनीक और साक्ष्य-आधारित उपचार प्रोटोकॉल के माध्यम से सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डायरेक्टर-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग, अलकेमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ. रोहित पारती ने कहा, “यह उपलब्धि हमारी मल्टीडिसिप्लिनरी हार्ट टीम की मजबूती को दर्शाती है, जिसमें इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, इमेजिंग विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल रहे ।
यह प्रक्रिया जोखिम को कम करती है, तेज़ रिकवरी सुनिश्चित करती है और मरीजों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार लाती है। सीनियर कंसल्टेंट–इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. मनीष विनायक, ने कहा, हमारा मुख्य फोकस हमेशा मरीजों की सुरक्षा, सटीकता और दीर्घकालिक परिणामों पर रहा है।

