Sunday, February 15, 2026
HomeSportएमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय 11वां जीटीए कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप...

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय 11वां जीटीए कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित 11वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का समापन सफलतापूर्वक स्केटिंग रिंक, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में हुआ। चैम्पियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक व एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर मास्टर शिव राज घर्ति ने मेडल्स और ट्रॉफियों से सम्मानित किया।चैम्पियनशिप के अंतिम दिन आयोजक 6 डैन ब्लैक बेल्ट मास्टर शिव राज घर्ति और 3 डैन ब्लैक बेल्ट कोच कविता राय ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया।

इस चैम्पियनशिप में 2 से 50 वर्ष की आयु के बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप को चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें क्योरूगी (फाइटिंग), पूमसे (फॉर्म्स), गियोकप्पा (ब्रेकिंग) और स्पीड किकिंग शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में देश के 10 राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि ट्राइसिटी के 43 स्कूलों तथा अन्य 10 राज्यों के 28 स्कूलों ने भागीदारी की।

चैम्पियनशिप के मास्टर शिव राज घर्ति ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments