सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की अंग्रेजी साहित्यिक सोसायटी ‘एक्सप्रेशन्स’ ने ‘द क्रोमैटिक लाइब्रेरी’ विषय पर आधारित एक अनूठा ओपन माइक साहित्यिक कार्यक्रम ‘ए टेस्ट ऑफ टेल्स’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ने रचनात्मकता और रंगीन प्रारूप में साहित्य का एक अनूठा संगम था जिसमे कि पठन अनुभव को एक बहुआयामी अनुभव में बदल दिया।
शिक्षकों और विधार्थियों की उत्साहपूर्वक भागीदारी से यह कार्यक्रम एक जीवंत साहित्यिक सभा बन गया। प्रतिभागियों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों के अंश प्रस्तुत किए और उनसे प्रेरित मौलिक रचनाएँ साझा कीं। कार्यक्रम में एक विशेष स्पर्श जोड़ते हुए, प्रत्येक प्रतिभागी अपनी पसंदीदा पुस्तक के आवरण के प्राथमिक रंग से मिलती हुयी खाद्य सामग्री एवं उसी के रंग के मिलता हुआ परिधान पहनकर आया ।
यह कार्यक्रम साहित्य, रंगों और कहानी कहने के आनंद को दर्शाते हुए संस्थान की जीवंत साहित्यिक संस्कृति को और मजबूत करता है।कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने इस नवोन्मेषी कार्यक्रम की परिकल्पना के लिए अंग्रेजी विभाग की सराहना की और शिक्षकों एवं छात्रों दोनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की प्रशंसा की।

