Tuesday, February 17, 2026
HomeEducationएमसीएम-36 में खेलों के माध्यम से नशामुक्त जीवन हेतु जागरूकता कार्यक्रम...

एमसीएम-36 में खेलों के माध्यम से नशामुक्त जीवन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महिला महाविद्यालय के विक्ट्री अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (वाडा) क्लब तथा शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ‘स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स टू ओवरथ्रो ड्रग्स इन लाइफ’ शीर्षक से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त बॉल पिकिंग, स्कोरकार्ड के साथ खेल तथा बास्केटबॉल थ्रो जैसी मनोरंजक फिटनेस गतिविधियाँ भी करवाई गईं, ताकि प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर किया जा सके।

इन गतिविधियों ने न केवल टीम भावना और उत्साह को प्रोत्साहित किया, बल्कि यह संदेश भी सुदृढ़ किया कि खेलों में सक्रिय भागीदारी व्यक्ति को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में सहायक होती है। कार्यक्रम में 80 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके जोशपूर्ण प्रदर्शन और खेल भावना के लिए पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments