HomeBusinessExibitionकला फ्यूज़न ने तीन दिवसीय आर्ट प्रदर्शनी पंजाब कला भवन में आज...

कला फ्यूज़न ने तीन दिवसीय आर्ट प्रदर्शनी पंजाब कला भवन में आज से शुरू

50 से अधिक कलाकारों ने समकालीन कला के विविध रूप किए प्रदर्शित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब कला भवन, सेक्टर-16 में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन ने शहर के कला प्रेमियों को समकालीन रचनात्मकता से रूबरू कराया। कला फ्यूज़न द्वारा सोशल सब्स्टेंस के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक कलाकारों ने भाग ले रहे हैं जिन्होंने अपनी अनूठी कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से दर्शकों को एक समृद्ध दृश्यात्मक अनुभव प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि रविंदर शर्मा ने किया, जो एक प्रख्यात कलाकार, कला इतिहासकार एवं कला शिक्षाविद व चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के वाईस चेयरमैन भी हैं। एग्जीबिशन में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लोकप्रिय लेखिका, ब्लॉगर एवं आर्टिस्ट रीना चोपड़ा उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध विज़ुअल फ़ोटोग्राफ़र एवं पंजाब ललित कला अकादमी के प्रेजिडेंट गुरदीप धीमान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रदर्शनी में कला के कई अलग-अलग रूप और तकनीकें देखने को मिलीं। ऐक्रेलिक, ऑयल और वॉटरकलर पेंटिंग्स के माध्यम से कलाकारों ने रंगों और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। वहीं डिजिटल आर्टवर्क, मिनी कैनवास पेंटिंग और अल्कोहल इंक आर्ट ने आधुनिक और नए प्रयोगों को दर्शाया।

मूर्तिकला और स्कल्प्चर आर्ट ने त्रि-आयामी कला के माध्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, जबकि रेज़िन आर्टवर्क, कोस्टर्स और कैंडल आर्ट में रोज़मर्रा की चीज़ों को कलात्मक रूप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments