सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीपचंडीगढ़। कामाख्या शक्तिपीठ की उपासिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजनानंद गिरी ने बुधवार को आगामी अखिल भारतीय चतुष्पथ धर्म यात्रा में शामिल होने हेतु पंजाब व हरियाणा की जनता का आह्वान किया।पूज्य महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी ने मां कामाख्या व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु धर्म के प्रति फैल रही अलग-अलग व्याख्याओं व गलत धारणाओं के निवारण व एक नूतन धर्म जन जागरण हेतु चतुष्पथ यात्रा के आयोजन का निर्णय किया है। ज्ञातव्य है कि आदि शंकराचार्य भगवान ने चतुष्पथ यात्रा करके नवधर्म जागरण किया था। बता दें कि उपरोक्त यात्रा आगामी मार्च से शुरू होकर तकरीबन दो माह तक चलेगी, संपूर्ण यात्रा को दो चरणों में आयोजित किया गया है।सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरी ने बताया कि यात्रा की शुरआत मूल स्थान कामाख्या पीठ से शुरू होकर जोधपुर तक और चतुषथ यात्रा का द्वितीय चरण रामेश्वरम से शुरू होकर कश्मीर के लाल चौक पर जाकर संपूर्ण होगा। उपरोक्त यात्रा के मध्य में हिंदुस्तान के लगभग सभी प्रमुख शहरों में महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी धर्म को लेकर विभिव आयोजन व व्याख्यानों को संबोधित करेंगी। धर्म जागरण व वैश्विक सद्भाव की अलख जगाना ही अखाड़ौ के महामण्डलेश्वरों का कर्तव्य है। धर्म, पर्यावरण व विश्व शातिं की कामना के साथ इस यात्रा की शीघ्र शुरुआत होगी। गुरु साहिबान की एतिहासिक धरती व पंजाब की महान जनता एक बार फिर नूतन जन जागरण के इस महान कार्य में अपना योगदान देगी।यात्रा के मीडिया सलाहकार व मशहूर फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि समूचे भारतवर्ष में प्रतिष्ठित लोग व कार्यकर्ता स्वामी जी के निर्देशन में तैयारियां कर रहे हैं। प्रमुख समाजसेवी व मां कामाख्या दिव्य धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा इस महाआयोजन के मुख्य सचिव व संयोजक है।