HomeSportकाश्वी गौतम ने साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में...

काश्वी गौतम ने साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: बीसीसीआई ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ की ऑलराउंडर काश्वी गौतम को अगले महीने होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। भारत 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक साउथ अफ्रीका के डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा।काश्वी ने भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है।

वह बीसीसीआई से संबद्ध महिला अंडर-19 स्टेट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।साल 2023 में वह हांगकांग में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए टीम का हिस्सा थीं, जहां इंडिया ए चैंपियन बना था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड ए के खिलाफ भी इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में काश्वी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं, जब उन्हें गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। पिछले महीने फरवरी में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था।इसके बाद वह चंडीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैच खेलकर शहर का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए यूटीसीए के अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि काश्वी का भारतीय टीम में चयन चंडीगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। उनकी मेहनत, अनुशासन और वर्षों की शानदार प्रदर्शन ने उन्हें यह अवसर दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments