Tuesday, August 5, 2025
HomeNewsकिया इंडिया ने सिटी ब्यूटीफुल में प्रोजेक्ट डीआरओपी के तीसरे चरण का...

किया इंडिया ने सिटी ब्यूटीफुल में प्रोजेक्ट डीआरओपी के तीसरे चरण का किया आगाज़

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। प्रमुख कार निर्माता कंपनी किया इंडिया ने डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक सीएसआर पहल के तीसरे चरण का पंजाब में इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन के सहयोग से श्री गणेश किया। बता दें कि परियोजना का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के प्रति सार्वजनिक सोच में बदलाव लाना है, साथ ही पर्यावरणीय स्थिरता और समुदाय-आधारित कचरा प्रबंधन समाधानों के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में प्लास्टिक कचरे को सतत रूप से प्रबंधित करने का मार्ग प्रशस्त करने के बाद अब यह परियोजना पंजाब और हरियाणा के राज्यों में चंडीगढ़, ज़ीरकपुर और पंचकूला तक पहुंच गई है।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) आदर्श पाल विग, अध्यक्ष, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ; विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह बंटी, वरिष्ठ उपमहापौर, नगर निगम; गुलशन, कार्यकारी निदेशक, एमजीएसआईपीए, पंजाब सरकार; हरदीप एस. बराड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रमुख, बिक्री एवं विपणन, किया इंडिया उपस्थित रहे। परियोजना का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को लेकर टिकाऊ व्यवहार को बढ़ावा देना है। लोगों और समुदायों में स्रोत पर प्लास्टिक की छंटाई, पुनर्चक्रण और सामग्री पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देना है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए हरदीप एस. बरार ने कहा कि किया इंडिया प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए उसके संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं। वर्ष 2023 मे परियोजना डीआरओपी ने भोंडसी में वेस्ट रिकवरी सेंटर और नोएडा में रिसाइक्लिंग यूनिट जैसी पहलों के माध्यम से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को मजबूत किया है।

इस परियोजना ने पर्यावरणीय प्रभाव से परे, कबाड़ी और प्रोसेसर के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हुए नगर निगमों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की चुनौती से निपटने में सहायता की है। प्रो. (डॉ.) आदर्श पाल विग ने कहा कि किया इंडिया द्वारा सीएसआर पहल ‘ड्रॉप’ के प्लास्टिक कचरे जैसे जटिल मुद्दे का सतत समाधान तलाशना वास्तव में प्रशंसनीय है। अजय गर्ग ने किया इंडिया की सीएसआर पहल ‘प्रोजेक्ट ड्रॉप’ की सराहना करते हुए कहा कि आईपीसीए द्वारा इसे 8 शहरों में क्रियान्वित किया जा रहा है।

किया इंडिया की सीएसआर पहल डीआरओपी जनवरी 2023 से अब तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचा चुकी है। अब तक 7200 टन प्लास्टिक कचरा किया जा चुका है।तीसरे चरण के साथ यह पहल अब चंडीगढ़, पंचकूला और ज़ीरकपुर तक विस्तारित हो रही है, जिससे इसका दायरा गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से आगे बढ़ रहा है।

वर्ष 2025 में यह विस्तार कुल 1100 सुविधाओं को कवर करेगा, जिसमें 311 नई सुविधाएं जुड़ेंगी और सभी 8 स्थानों से 7000 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र करने का लक्ष्य है।आईपीसीए गैर-लाभकारी संगठन समुदाय की भागीदारी, क्षमता निर्माण और नीतिगत सुझावों पर विशेष ध्यान देते हुए देश की पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए नवाचारपूर्ण समाधान प्रदान कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments