उत्तर भारत का सबसे अनुकूल राज्य बनेगा पंजाब
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: टाई चंडीगढ़ ने स्टार्टअप एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया, जो फाउंडर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और इन्नोवेटर्स के साथ एक ज्ञानवर्धक शाम रही।इस कॉन्क्लेव को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सहयोग प्राप्त था और इसे स्टार्टअप पंजाब का समर्थन मिला।
इस अवसर पर टाई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा ने चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बताना महत्वपूर्ण है कि टाईयू और टाई वुमन चंडीगढ़ की 24 स्टार्टअप टीमों को दी जा रही पुरस्कार राशि अमेरिका में रहने वाले रणबीर सिंह द्वारा अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दी जा रही है। टाई चंडीगढ़ और पूरा टाई इकोसिस्टम इस उदार सहयोग के लिए दिल से आभारी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्बा स्मेरिग्लियो, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, चंडीगढ़ उपस्थित रहीं। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में टाई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
स्टार्टअप रोजगार सृजन, नवाचार, उत्पादकता और आर्थिक परिवर्तन के प्रमुख प्रेरक हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्टार्टअप्स के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम उद्योगों को प्रोत्साहित करने और निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो ने सभा को संबोधित करते हुए महिला और टाई यूनिवर्सिटी कार्यक्रमों के विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस क्षेत्र में वैश्विक क्षमता है। उन्होंने यूके और इस क्षेत्र के स्टार्टअप्स के बीच साझेदारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मिलकर हम नवाचार, उद्यमिता और समृद्धि का एक मजबूत सेतु बना सकते हैं।

