Tuesday, July 22, 2025
HomeNewsगवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में काव्य संग्रह 'पथ के फूल' का हुआ...

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में काव्य संग्रह ‘पथ के फूल’ का हुआ विमोचन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ विनोद कुमार शर्मा का नवीनतम काव्य संग्रह पथ के फूल का विमोचन सेक्टर 20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में प्रिंसिपल डॉ. सपना नंदा के कर कमलों से कार्यालय में विधिवत ढंग से वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, के के शारदा, आर के भगत अमेरिका से पधारी डॉ. सरिता मेहता, राज विज, सरबजीत कौर, शिक्षाविद अंजू मोदगिल, विमल गुगलानी आदि की उपस्थिति में हुआ।

प्रिंसिपल डॉ सपना नंदा ने डॉ विनोद कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस पुस्तक में जीवन के विभिन्न पहलुओं को बखूबी दर्शाया है। कविताओं के सभी विषय युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाले हैं। सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि डॉ. विनोद शर्मा के सभी काव्य संग्रह ज्ञान से भरपूर हैं। सभी रचनाएं मानव को नई सीख देती हैं।

डॉ.विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि काव्य उनकी प्रमुख विधा है। इससे पूर्व लिखे गए सभी काव्य संग्रहों को साहित्य जगत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा गया है। साहित्यकार आर के भगत ने कहा कि डॉ. विनोद कुमार शर्मा प्रगतिवादी सोच के कवि हैं। जिससे पाठक कविता से जुड़ाव महसूस करता है। यह पुस्तक डॉक्टर सरिता मेहता द्वारा समस्त मानव जाति को दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें समर्पित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments