Tuesday, June 17, 2025
HomeReligionगुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने परम पूज्य...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के प्रवचनों का आनंद लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला :- शनिवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परम पूज्य सुधांशु जी महाराज शिव धाम आश्रम मोरनी रोड पंचकूला में प्रवचन करने पहुंचे। यहां शाम 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने परम पूज्य महाराज जी के प्रवचन का आनंद लिया।

आज कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता संजय टंडन ने शामूलियत की और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। अपने प्रवचन के दौरान सुधांशु जी महाराज ने कहा कि परमात्मा से ऊपर कोई भी नहीं है, हम सभी को सुबह उठकर भगवान का सिमरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरु की बहुत ज्यादा अहमियत है और हमें गुरु को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जेनरेशन गैप को पूरा करने के लिए संस्कार केंद्र खोलने पर विचार किया जा रहा है, जिससे आज की पीढ़ी को प्राचीन विद्या के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में पहला गुरुकुल बंगाल, दूसरा मुरादाबाद, और तीसरा नक्सलवादी और आदिवासी क्षेत्र में बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हमारा भारत इतने साल गुलाम क्यों रहा, इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हम भारत में 10 गुरुकुल और 108 संस्कार केंद्र खोलने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा के संस्कार केंद्र में बच्चों और युवाओं को माता-पिता, संस्कृति और अपने इतिहास से जुड़ने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि आज महाराज जी के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में भगत पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 8 जून को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर जागृति मिशन की चेयर पर्सन सुदेश गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता और योगराज मुंजाल भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments