HomeNewsगुरूदेव स्वामी विश्वास जी का विराट विश्वास दिवस सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धूम...

गुरूदेव स्वामी विश्वास जी का विराट विश्वास दिवस सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धूम धाम से मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: विराट विश्वास दिवस व गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की चौथी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर विश्वास मैडिटेशन सेंटर सैक्टर 9 पंचकूला के भव्य हाल में विशेष मैडिटेशन व सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों विश्वास फाउंडेशन के भक्तों व अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवियों व संगत के मधुर भजनों से हुई। जो-जो विचार मैडिटेशन के समय भीतर उठता है वो सब पाज़िटिव है, क्योंकि वो सब भीतर भरा है। इतना भरा, इतना भरपूर है कि विचारों के अतिरिक्त भीतर कुछ ओर नज़र ही नहीं आता। सभी शास्त्र, सभी सद्ग्रन्थ कहते हैं कि 10 लाख संस्कार 24 घंटे में हम भीतर भरते हैं।

इस मौके पर विश्वास फाऊंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं क्योंकि हमारे सद्गुरु पूर्णतय: पहुंचे हुए थे। उनकी वाणी आज भी हमें दिशा दे रही है। सेवा और साधना का ऐसा मार्ग दिखा गए जो आए दिन और प्रफुल्लित हो रहा है। हम सभी के परम पूजनीय गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी अपना पूरा जीवन मानव कल्याण एवं मानव के लौकिक और अलौकिक उत्थान के लिए समर्पित किया।

ऐसे महान संत हमरे भगवंत परम पूजनीय गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी दिनांक 3 मार्च 2022 से चोला त्याग कर विराट महाप्रभु में समाहित हो गए थे। जो आज भी हम सभी पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। ऐसे हमारे महान संत हमारे भगवंत गुरुदेव श्री जी की लीला का ये दिवस हम सभी विश्वास जन विराट विश्वास दिवस के रूप मानते हैं।

कार्यक्रम का समापन गुरुदेव जी द्वारा ये जीवन तुमने दिया है संभालोगे तुम भजन गाकर किया गया। उसके बाद देवियों द्वारा ओम गुरुवे नमः मंत्र धुन गया गया। अंत में सभी आए हुए लोगों के लिए भोजन प्रसादम के इंतजाम के साथ साथ सभी को प्रसाद व एक एक कलेंडर भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments