HomeNewsगोहाना मंडी में सरसों के दामों में रिकॉर्ड — तिहाड़ किसान को...

गोहाना मंडी में सरसों के दामों में रिकॉर्ड — तिहाड़ किसान को ₹7015 प्रति क्विंटल

सिटीन्यूज़ नॉउ

गोहाना: सोनीपत जिले की गोहाना अनाज मंडी में आज सरसों की बिक्री के दौरान एक नया रिकॉर्ड देखने को मिला। गांव तिहाड़ मलिक के युवा किसान विकास मलिक की सरसों की फसल दिन के सबसे ऊंचे भाव ₹7015 प्रति क्विंटल पर बिकी।मंडी में जहां अधिकांश किसानों की सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आसपास ₹6200 से ₹6300 प्रति क्विंटल के बीच बिकी, वहीं विकास मलिक ने अपनी फसल का सर्वोच्च मूल्य प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

विकास मलिक ने बताया कि उन्होंने फसल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया, जिसके चलते उन्हें यह बेहतर कीमत मिली।उल्लेखनीय है कि विकास मलिक, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. विजय मलिक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के छोटे भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी गुणवत्ता, सही समय पर कटाई और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से किसान अपनी फसल का अधिकतम मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर किसान रणबीर मलिक एवं विरेंद्र मलिक भी साथ रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments