Monday, February 23, 2026
HomeEducationज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट में ‘अफ्रीकन स्टूडेंट्स मीट 2026’ की शिरकत सांस्कृतिक आदान-प्रदान...

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट में ‘अफ्रीकन स्टूडेंट्स मीट 2026’ की शिरकत सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय मित्रता का सुंदर संगम

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: ज्ञान ज्योति इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी , फेज-2 के ऑडिटोरियम में वार्षिक अफ्रीकन स्टूडेंट्स मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता, वैश्विक मित्रता और शैक्षणिक सहयोग को समर्पित रहा। इस अवसर ने भारत और अफ्रीका के मजबूत संबंधों तथा विद्यार्थियों के आपसी प्रेम और एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ एकता और ज्ञान के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर यूगांडा हाई कमीशन के एजुकेशन अटैचे बलुन्यवा बेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अफ्रीकी विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक रैंप वॉक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समूह नृत्य, एकल गायन और काव्य पाठ के माध्यम से अफ्रीका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनीत बेदी ने कहा कि परिसर विभिन्न संस्कृतियों के समागम और संवाद से समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साझा परंपराओं, आपसी सम्मान और उन मित्रताओं का उत्सव हैं जो एक सच्चे वैश्विक शिक्षण वातावरण का निर्माण करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments