HomeBusinessटाईकॉन चंडीगढ़ 2026 का शुभारंभ उत्तर भारत के सामूहिक विकास में फलता-फूलता...

टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 का शुभारंभ उत्तर भारत के सामूहिक विकास में फलता-फूलता स्टार्टअप

प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा के राज्यपाल ने क्षेत्र के उद्यमशील परिदृश्य में टाईकॉन चंडीगढ़ की भूमिका की सराहना की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: विश्वभर के नागरिकों के जीवन स्तर को निरंतर बेहतर बनाने में सूचना प्रौद्योगिकी के अविरल महत्व को रेखांकित करते हुए, हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को कहा कि विकसित होता स्टार्टअप इकोसिस्टम उत्तर भारत के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने क्षेत्र में मौजूद सक्षम आईटी इकोसिस्टम से अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है।

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा का उद्यमशील परिदृश्य आज राज्य की प्रगतिशील नीतियों, मजबूत डिजिटल अवसंरचना और आकर्षक विकास संभावनाओं की जीवंतता का प्रमाण है, तथा उन्होंने गुरुग्राम के वैश्विक निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में उभरने को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला स्टार्टअप नवाचार की अगली लहर के लिए तैयार है।

राज्यपाल ने यह भी बताया कि भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी आर्गेनाइजेशन (डब्लयूआईपीओ) के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है, जो 2015 में 81वें स्थान से बढ़कर 2025 में 38वें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत को विश्व के शीर्ष 40 नवाचारी देशों में शामिल करती है, जो अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता पर केंद्रित नीतिगत प्रयासों को दर्शाती है।

टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 में विचार नेताओं, वक्ताओं, उच्च स्तरीय नेटवर्किंग और एआई-आधारित व्यवसायिक विकास पर गहन चर्चाओं की प्रभावशाली श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है।“सिटी ब्यूटीफुल” में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला टाई चंडीगढ़, क्षेत्र के सबसे बड़े उद्यमशील सम्मेलन और वर्ष के सबसे प्रतीक्षित आईटी आयोजनों में से एक बन चुका है, जहां स्थापित निवेशक, उभरते उद्यमी और आईटी व संबंधित क्षेत्रों से जुड़े लोग एकत्रित होते हैं।

दिन की शुरुआत में, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘सक्षम अवार्ड’ श्रेणी में उत्कृष्ट निवेश विचारों के विजेताओं को 15 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।विजेता ग्लोवाट्रिक्स को 5 लाख रुपये, जबकि डेक्स्ट्रोवेयर डिवाइसेज़ और साइनसेतु को 2-2 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा, अन्य 6 चयनित प्रतिभागियों को 1-1 लाख रुपये दिए गए। टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 का समापन 11 अप्रैल को होगा, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान अपने संबोधन में पंजाब को आईटी क्रांति का केंद्र बनाने की अपनी दृष्टि साझा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments