Wednesday, August 6, 2025
HomeNewsडॉ. कुलभूषण शर्मा बने भारतीय शिक्षा बोर्ड के वशिष्ट सदस्य

डॉ. कुलभूषण शर्मा बने भारतीय शिक्षा बोर्ड के वशिष्ट सदस्य

चंडीगढ़ : हरियाणा फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नीसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा को अब बाबा रामदेव द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. कुलभूषण शर्मा को पतंजलि योगपीठ द्वारा गठित भारतीय शिक्षा बोर्ड का वशिष्ट सदस्य नियुक्त किया गया है। यह पत्र भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष (रिटायर आईएएस) एनपी सिंह द्वारा जारी किया गया है।

दरअसल, भारतीय शिक्षा बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई की तरह एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय बोर्ड है। जिसके द्वारा पूरे देश के स्कूलों को संबंद्धता प्रदान की जाती है। डॉ. कुलभूषण शर्मा ने योगगुरु बाबा रामदेव की संस्था द्वारा यह सम्मान दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि योग गुरू द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसका बखूबी पूरी जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारतीय शिक्षा बोर्ड का समय है। क्योंकि भारतीय शिक्षा बोर्ड भारतीय मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा में सामन्यजस्य बिठाकर आगे बढऩे में कृतसंकल्प है, जो आने वाले समय में देश के विद्यार्थियों के लिए अति आवश्यक है। देश को भी हमारी शिक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत करने के लिए एेसे भारतीय बोर्ड की अति आवश्यकता थी। यह बोर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments