सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वर्तमान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज वाईआरएस एंटरप्राइजेज द्वारा एक भव्य एवं राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरित रक्तदान शिविर का आयोजन चंडीगढ़ क्लब में किया गया।शिविर में युवाओं,स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में जस्वंत राणा, पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रेस क्लब, कुलदीप वर्मा, एमडी इंक वेब और अन्य प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे।मीडिया से बात करते हुए श्री जस्वंत राणा ने कहा—राष्ट्र प्रथम का संकल्प हर नागरिक के मन में होना चाहिए। जब समाज संगठित होता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। रक्तदान जैसे आयोजन समाज में एकता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना का संदेश फैलाते हैं।
रक्तदान केवल दया का कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा—“राष्ट्रवाद केवल शब्दों का उच्चारण नहीं; यह चरित्र, कर्म और योगदान में दिखाई देने वाली चेतना है।जब युवा समाजहित के कार्यों में आगे आते हैं,तो राष्ट्र स्वयं सशक्त होता है। वाईआरएस प्रीफैब ने भविष्य में भी समाजसेवा, राष्ट्रनिर्माण और मानवता के कल्याण हेतु ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

