Tuesday, June 17, 2025
HomeNewsधार्मिक सद्भावना को समर्पित “तिरेंगा यात्रा” का आयोजन 31 मई को गुरुद्वारा...

धार्मिक सद्भावना को समर्पित “तिरेंगा यात्रा” का आयोजन 31 मई को गुरुद्वारा गुरुसागर साहिब ,सुखना लेक से

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ — संत समाज द्वारा भारत की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द्र को समर्पित एक विशेष “तिरेंगा यात्रा” का आयोजन शुक्रवार, 31 मई 2025 को शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ में किया जाएगा। संत बाबा प्रितपाल सिंह के आशीर्वाद से इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व IAS) करेंगे।

यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा गुरु सागर साहिब , सुखना लेक चंडीगढ़ से होगी फिर सरोवर पथ , पेट्रोल पंप, सेक्टर 7, मार्किट सेक्टर 7 होते हुए सेक्टर 7 गुरुद्वारे में सम्पन होगी /इस तिरेंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के संविधान, तिरंगे और देश की साझा विरासत के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देना है।

यात्रा की विशेष बात यह की इस में सभी धर्मों के संत अपने-अपने धार्मिक प्रतीक/ध्वज लेकर चलेंगे, जो भारत की विविधता में एकता को दर्शाएगा। यात्रा में गुरबाणी कीर्तन, देशभक्ति गीत, परचम वंदना और संयमपूर्ण संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर लंगर और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments