सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: स्वास्थ्य और अध्यात्म के संगम का भव्य आयोजन विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व जीना सीखो के सहयोग से बीकेएम विश्वास स्कूल, सेक्टर-9 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की गाइडिड मैडिटेशन से हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व जीना सीखो के संस्थापक आचार्य मनीष जी उपस्थित रहे।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने मैडिटेशन के बारे में बताया की ध्यान हमारे जीवन को शारीरिक मानसिक व नैतिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों को निवेदन किया की बच्चों को 15 मिनट का ध्यान रोजाना करवाएं और आज के समय में बच्चों और युवाओं के दिनचर्या में असंतुलन एवं जंक फूड का खानपान ये शरीर को मानसिक रूप से तनाव में लाता है।
आचार्य मनीष ने अपने संबोधन में आयुर्वेद और मैडिटेशन के माध्यम से रोगों के स्थायी समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यक्ति यदि अपनी दिनचर्या, आहार-विहार और मानसिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन कर ले तो गंभीर से गंभीर बीमारियों को भी पराजित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी समझाया कि सही डाइट, प्राकृतिक जीवनशैली और आत्म-अनुशासन अपनाकर अनेक रोगों को रिवर्स करना संभव है।
सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व अपने सेहत और बिमारियों से संबंधित सभी प्रश्नो के उत्तर पाकर अपनी जिज्ञासा शांत की। उपस्थित गणो ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रशादम के साथ किया गया।

