सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी/हिमाचल: सुंदरनगर के चायवाले के बैंक खाते से उड़ गए ₹1.35 लाख, न ही उनको कोई कॉल आई और न ही कोई ओटीपी आया था। सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले एक छोटे दुकानदार की जीवन भर की कमाई पर ठगों ने सेंध लगा दी. पीड़ित के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी (OTP) या गोपनीय जानकारी साझा किए बगैर 1.35 लाख रुपये निकाल लिए गए।
इस घटना से हर कोई हैरान है क्योंकि आमतौर पर ठगी के लिए ओटीपी की आवश्यकता होती है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.। भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले हनुमंत पवार के साथ यह साइबर ठगी हुई. पीड़ित के अनुसार, “बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए. जब खाते से पैसे कटने की जानकारी मिली, तो मैं बैंक पहुंचा. जहां खाते में सिर्फ 18 रुपये बचे थे. यह देखकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज के झांसे में न आएं. बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।

