HomeBusinessपंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की सिलिकॉन वैली के रूप में...

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित करने पर जोर

टाइकोन चंडीगढ़ 2026एमएसएमई और स्वास्थ्य सेवा में स्टार्टअप्स, समय की आवश्यकता

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: यह बताते हुए कि हमारे जीडीपी का लगभग 30% हिस्सा एमएसएमई इकाइयों से आता है, जो 30 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं, पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि निवेशकों के लिए एमएसएमई इकाइयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्टार्टअप्स शुरू करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यह विचार उन्होंने यहां टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 के दूसरे दिन साझा किए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर काम करके नए और अनुभवी निवेशक आसानी से सफलता पा सकते हैं।

अरोड़ा ने कहा, “मोहाली को पंजाब की सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित करना हमारे राज्य में उच्च स्तरीय आईटी बुनियादी ढांचे और नवाचार तंत्र को मजबूत करेगा।”सभी हितधारकों को सरकार के सक्रिय सहयोग का आश्वासन देते हुए अरोड़ा ने कहा कि पिछले वर्ष पंजाब सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए सीड मनी को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है।उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष हमने स्टार्टअप्स को 6 करोड़ रुपये वितरित किए थे, और इस वर्ष कोई ऊपरी सीमा नहीं है—हम सभी योग्य स्टार्टअप्स को मंजूरी देंगे।”

हर साल ‘सिटी ब्यूटीफुल’ में आयोजित होने वाला टाई चंडीगढ़ अब क्षेत्र का सबसे बड़ा उद्यमशील सम्मेलन और वर्ष का सबसे प्रतीक्षित आईटी कार्यक्रम बन चुका है, जहां स्थापित निवेशक, उभरते उद्यमी और आईटी व संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोग एक साथ आते हैं। पिछले वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के आईटी उद्योग के नेताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी देखने को मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments