कैलेंडर 2026 का संकलन राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब द्वारा किया गया
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: माननीय पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में “पंजाब : वेयर कल्चर , हेरिटेज एंड नेचर ब्रीदस” (पंजाब: जहाँ संस्कृति, विरासत और प्रकृति सांस लेते हैं) थीम पर आधारित राज्य पंजाब के लिए चित्रात्मक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इस कैलेंडर की परिकल्पना एवं संकलन राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब, श्री हरप्रीत संधू द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता और परिश्रम के साथ किया गया है।
यह कैलेंडर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पवित्र धार्मिक धरोहर, जीवंत कृषि परंपरा तथा निर्मल प्राकृतिक सौंदर्य का एक सजीव और समग्र दृश्यात्मक चित्रण प्रस्तुत करता है। कैलेंडर का विमोचन करते हुए पंजाब के राज्यपाल ने राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब श्री हरप्रीत संधू द्वारा पंजाब के प्रचार-प्रसार हेतु उठाए गए इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की और कहा कि यह दृश्यात्मक दस्तावेज सांस्कृतिक चेतना के निर्माण, विरासत से जुड़ाव को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2026 के दौरान पंजाब की विशिष्ट पहचान को अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस कैलेंडर में पंजाब के राज्यपाल का एक सार्थक संदेश भी सम्मिलित है।उल्लेखनीय है कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर), पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुधियाना) तथा पंजाबी विश्वविद्यालय (पटियाला) के कुलपतियों ने इस कैलेंडर के प्रति अपनी स्वीकृति और समर्थन व्यक्त किया है, जो पंजाब की सांस्कृतिक के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

