HomeHealth & Fitnessपार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली में थायराइड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला

पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली में थायराइड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली में डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला मरीज के सफलतापूर्वक 5 किलो का दुर्लभ थायराइड ट्यूमर सफलतापूर्वक रिमूव किया।मरीज को पिछले कुछ महीनों से गर्दन में लगातार बढ़ती सूजनए खाना निगलने में कठिनाई, आवाज में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था।

वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप कुक्कड़ ने बताया कि शुरुआत में एक छोटी सी सूजन थी जो धीरे-धीरे वर्षों में जानलेवा स्थिति में बदल गई, जिससे महत्वपूर्ण नसों और रक्त वाहिकाओं पर गंभीर दबाव पड़ रहा था।

पार्क अस्पताल में ऑन्को-सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, ईएनटी, न्यूक्लियर मेडिसिन और गहन चिकित्सा इकाई के विशेषज्ञों की एक मल्टीडिसीप्लिनरी टीम ने सुरक्षित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए क्लोज़ कोऑर्डिनेशन से काम किया।डॉ गिरधर गोपाल और डॉ सिद्धार्थ गर्ग द्वारा रोगी की सफल टोटल थायरॉयडेक्टॉमी और लिम्फ नोड डिसेक्शन सर्जरी से बड़े ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया।

थायराइड संबंधी जटिलताओं से बचने के उपाय: गर्दन में लगातार सूजन को नजरअंदाज न करें-जल्दी डॉक्टर से सलाह लें, निगलने, सांस लेने में कठिनाई या आवाज़ में बदलाव जैसे लक्षणों पर ध्यान दें डर के कारण इलाज में देरी न करें, क्योंकि समय पर इलाज से जटिलताओं को रोका जा सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments