सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ / आज वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेमलता ने सेक्टर 35 में श्रावण मास के पवित्र तीज उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया। सेक्टर 34, 35 और 43 की महिलाओं और लड़कियों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर पारंपरिक सांस्कृतिक गीत गाए, मेहंदी रचाई, और डीजे की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर सावन के पारंपरिक व्यंजनों जैसे मालपुए, स्वादिष्ट खीर, और घेवर का विशेष प्रबंध किया गया, जिनका सभी ने लुत्फ उठाया। इस उत्सव में सब ने मिलकर ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, और उनके लिए झूला-झूलने की व्यवस्था भी की गई, जिसने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज, एमएचओ इंद्रजीत कौर, नीतू, बेबी, पूनम, अमृता, अमरजीत, मंजीत, सरोज, राज अरोड़ा सहित कई गणमान्य महिलाओं और लड़कियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। पार्षद प्रेमलता ने सभी को धन्यवाद देते हुए इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।