Sunday, August 3, 2025
HomeEnvironmentपीएसजी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

पीएसजी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ राज्य संयोजक प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ-साथ पीएसजी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। पीएसजी (पंजाब) की ये वेबसाइट पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे जल संरक्षण, जीव संरक्षण, जैव विविधता, वन संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों को समर्पित है।

इसका उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाओं को पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करना है। यह एक ऐसा मंच है जो न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि समाज को हरित और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने का मार्ग भी दिखाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएसजी-पंजाब द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियानों का आयोजन भी किया गया।

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 ए में तथा डेराबस्सी के जीबीपी रिवरसाइड व्यू, मोहाली के पीटीयू कैंपस में एशिया पैसिफिक संस्थान में भारत विकास परिषद–विवेकानंद ट्रस्ट के अंतर्गत परियोजना अध्यक्ष उपेश बंसल और हरभजन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय स्वयंसेवकों ने सैकड़ों पौधे रोपे। इस अवसर पर सेवा भारती एवं पीएसजी-पंजाब द्वारा बच्चों को पौधे वितरित किए गए ताकि उनमें भी प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न हो।

पंचकूला के विकास नगर औद्योगिक क्षेत्र में तरसेम गोयल के नेतृत्व में सौ पौधे लगाए गए। यह अभियान श्रीमती किरण गोयल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्पित था, जिसने इस आयोजन को एक व्यक्तिगत और भावनात्मक आयाम प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, डेराबस्सी के श्री सुखमणि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और कोर मेटल क्राफ्ट लिमिटेड में कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments