सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: फेदरलाइट ने उत्तर भारत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन प्लाॅट नंबर 163, जेएलपीएल, सेक्टर 82, मोहाली, पंजाब में किया है। 8,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। फेदरलाइट को छह दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और कंपनी पूरे भारत में ऑफिस तथा एजुकेशन फर्नीचर सेगमेंट में अग्रणी रही है।
यह सेंटर कॉर्पोरेट्स, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए आधुनिक वर्कस्पेस और लर्निंग एनवायरनमेंट के नए मानक प्रस्तुत करेगा। यहां एर्गोनोमिक चेयर, कोलैबोरेटिव ऑफिस सिस्टम, टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी परियोजनाओं के लिए विशेष समाधान प्रदर्शित किए गए है।
सेंटर का उद्घाटन फेदरलाइट ग्रुप के निदेशक लव जे चेलारम ने किया। इस अवसर पर निदेशक राउफ शाह, गाजिया शाह तथा मैनेजर-डीलर मैनेजमेंट मनीष ग्वालिनी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान श्री चेलारम ने कहा कि यह सेंटर पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

