सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ : प्रीमियम दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड और डीसीएम श्रीराम ग्रुप के एक भाग फेनेस्टा ने चण्डीगढ़ में नए शोरूम के लॉन्च के साथ उत्तर भारत में अपने फुटप्रिन्ट को और मजबूत बना लिया है। डेकोर एक्सपर्टज़ द्वारा संचालित यह शोरूम एससीओ 40, पहली मंज़िल, सेक्टर 7सी, मध्य मार्ग पर स्थित है, यहाँ पर रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध है।
नया लॉन्च किया गया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा की चंडीगढ़ अपने रिहायशी विकास, आधुनिक डिज़ाइन के कंस्ट्रक्शन और प्रीमियम बिल्डिंग समाधानों की बढ़ती मांग के साथ हमारे लिए मुख्य मार्केट है। डेकोर एक्सपर्ट्ज़ के साथ साझेदारी में चण्डीगढ़ में दूसरे शोरूम का लॉन्च क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं एवं उद्योग जगत के हितधारकों के साथ करीब से जुड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स और श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टा इनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है। चंडीगढ़ शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

