सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप
चंडीगढ़ । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेक्टर 44 शाखा ने रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया। ब्रह्मकुमारी कविता दीदी ने उपस्थित सदस्यों को भगवान् शिव के अवतार, ज्योतिर्लिंग और उनके उपदेश से रूबरू करवाया।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता अनिल वोहरा और एरिया पार्षद जसमनजीत सिंह इस अवसर पर मौजूद रहे।
ब्रह्मकुमारी कविता दीदी ने आध्यात्मिक उपदेश के साथ मैडिटेशन के महत्व और मैडिटेशन का अभ्यास भी करवाया। नाटिका के माध्यम से आधुनिक भ्रांति एवं भम्र मिटाकर राजयोग का महत्व बताया गया।
शिल्पी दीदी ने जीवन में सत्यता को अपनाकर शांतिमय हृदय और साक्षीभाव जगाकर क्षमा का महत्व बताया और सभी को मन में छोटी छोटी बातें भुला कर क्षमादान के लिए प्रेरित किया।
ध्वजारोहण के उपरांत जीवन को शांतिमय और प्रसन्नचित तरीके से जीने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि अनिल वोहरा ने कहा कि भगवान शिव शांतिप्रिय देवता हैं। हमें भी मन से नकारात्मक विचारों को दूर भगाते हुए अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहिए।