Wednesday, January 28, 2026
HomeNewsभाजपा चंडीगढ़ द्वारा राम दरबार में दो दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां...

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा राम दरबार में दो दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राम दरबार फेस–2, चोपड़ा मार्केट में दो दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस कैंप का उद्देश्य केंद्र एवं प्रशासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुंचाना रहा। कैंप का आयोजन जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक के मार्गदर्शन में जिला टीम के सभी पदाधिकारियों, संबंधित मंडल अध्यक्ष तथा मंडल टीम के सहयोग से किया गया।

भाजपा आई.टी टीम के प्रदेश संयोजक शिविंदर मल्होत्रा की टीम, मण्डल अध्यक्ष चंदन बैरवा, मण्डल महामंत्री लवकेश कुमार व विकास शिरस्वाल, मण्डल उपाध्यक्ष लेखराज शर्मा,सुनील कुमार व अरुणा देवी, मण्डल कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मण्डल मीडिया प्रमुख हिमांशु महावर, मण्डल सचिव मनीष, निखिल, रगन तथा मण्डल टीम ने सफल आयोजन पर मुख्य भूमिका निभाई।

कैंप के दौरान कुल 802 नागरिकों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 650 पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। इसके अतिरिक्त 100 नागरिकों के पेंशन से संबंधित आवेदन प्रपत्र मौके पर ही भरवाए गए। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा आभा कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं स्थल पर ही तैयार कर वितरित की गईं। यह कैंप समाज के श्रमिक वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments