Friday, October 17, 2025
HomeEducationमहर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया ने योग पर दिया बल और व्यायाम...

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया ने योग पर दिया बल और व्यायाम सिखाए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आईडब्ल्यूसी चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान हाइजीन पर खुलकर चर्चा की। विशेषज्ञों ने इस मौके पर स्वच्छता पर विशेष बल दिया। सुमन गुप्ता ने स्वच्छता और खुद को साफ-सुथरा रखने पर चर्चा की। व्याख्यान मासिक धर्म स्वच्छता पर था जो छात्राओं को दिया गया। डॉ. शिवाली अरोड़ा ने मन को शांत रखने और मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए ध्यान, योग और व्यायाम सिखाए।

इस मौके पर उन्होंने बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी बांटे। उन्होंने कहा कि दर्द से राहत पाने के लिए सरल व्यायाम करें। आईडब्ल्यूसी चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल से अध्यक्ष सरबानी दत्ता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कौर, सचिव कुलविंदर कौर, कोषाध्यक्ष मोनिका गुप्ता, आईएसओ सुमन गुप्ता, संयुक्त सचिव एवं योग प्रशिक्षक डॉ. शिवाली अरोड़ा ने भाग लिया।

स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंजू मोदगिल ने बताया कि आईडब्ल्यूसी चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल हमेशा विद्यार्थियों के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उत्थान के लिए आईडब्ल्यूसी चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल पहले की तरह सराहनीय कदम उठाएगा। आईडब्ल्यूसी चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने विद्यालय को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments