सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से पंचकूला के अलग अलग सेक्टरों में जाकर तरपाल से बनी झुग्गिओं में रह रहे परिवारों को परोपकार और सेवा भाव के साथ 1000 केले एवं 200 किलो दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भगवान शिव की आराधना के इस महापर्व को श्रद्धा और सेवा के साथ मनाने के लिए संस्था के सदस्यों ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच ताजे फल और पौष्टिक दूध वितरित किया।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह दूध व फल वितरण की सेवा संस्था के अनुयायी पंचकूला के समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा द्वारा डी गई।
उन्होंने इस अवसर पर कहा, “शिव ही कल्याण हैं और नर सेवा ही नारायण सेवा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम मार्ग भूखों को भोजन और अभावग्रस्तों की सहायता करना है। इसी उद्देश्य के साथ आज यह छोटा सा प्रयास किया गया है।”इस सेवा कार्य में प्रदूमन बरेजा, पूनम बरेजा, गगन विश्वास, मीनूका आहूजा, मंजूषा ढींगरा, असीम भल्ला, अनिरुद्ध पठानिया समेत संस्था के कई स्वयंसेवकों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

