सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: मात-पिता गोधाम ट्रस्ट द्वारा बनूड़-अंबाला रोड पर गांव खल्लौर, जिला मोहाली में निर्माणाधीन विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर में 10 अप्रैल को 15वें मात-पिता पूजन दिवस के दौरान द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार समारोह 2025 आयोजित किया जा रहा है।सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी गोचर दास ज्ञान ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुरस्कार समारोह 2025 में मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकुला भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डेराबस्सी से भाजपा नेता एस गुरदर्शन सिंह सैनी और राजपुरा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश जग्गा विशेष अतिथि होंगे। पुरस्कार समारोह में द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार इंडिया, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व महाराष्ट्र कैटेगरी में दिए जायेंगे । प्रेसिडेंट सुभाष सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा तथा भंडारा दोपहर से चलेगा ।
गौचर दास ज्ञान ने यह भी बताया कि मात-पिता मंदिर दुनिया का पहला मंदिर होगा जिसमें अपने माता पिता में ही भगवान होने का अहसास होगा । मात-पिता पूजन दिवस के दौरान अखिल भारतीय गो कथा वाचक श्री चंद्रकांत जी, अंतर्राष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज व सकीर्तन एवं भागवत कथा प्रचारक स्वामी देवकीनंदन दास अपनी कथा व भजन से माता पिता व गौ भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे ।
चेयरमैन व ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता, ट्रस्टी सुरनेश सिंगला, अमरजीत बंसल, जय गोपाल बंसल, मामन राम गर्ग, दीपक मित्तल, प्रेसिडेंट सुभाष सिंगला, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सुशील बिंदल, वाईस प्रेजिडेंट कपिल वर्मा, सेक्रेटरी सुरेश बंसल व को-कैशियर पंकज जायसवाल , जीवन कुमार बबू इत्यादि मौजूद रहे ।

