सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: मेज़बान जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ ने आर्मी सर्विस कॉर्प्स (एएससी) को 19–8 से हराकर महाराजा रणजीत सिंह पोलो टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन इंडियन पोलो एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को पोलो क्लब में किया गया।मैच की शुरुआत एएससी को एक गोल के हैंडीकैप एडवांटेज के साथ हुई।
घरेलू टीम के लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान ने पहले 15 सेकंड में ही बराबरी का गोल कर दिया। इसके बाद नवीन सिंह ने शानदार बॉल कंट्रोल और बेहतरीन मैलेट वर्क दिखाते हुए फील्ड गोल कर जीबी लीजेंड्स को 2–1 की बढ़त दिला दी। एएससी ने जल्दी वापसी करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल यातिंदर के पेनल्टी गोल से स्कोर 2–2 कर दिया। दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने गोल कर टीम को 3–2 से आगे किया, लेकिन चौथे मिनट में फिर लेफ्टिनेंट कर्नल यतिंदर ने बराबरी कर दी। पहले चुक्कर के अंत से ठीक पहले नवीन सिंह ने एक और शानदार गोल कर स्कोर 4–3 कर दिया।
दूसरे चक्कर में नवीन सिंह ने बढ़त 5–3 कर दी। लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र के पेनल्टी गोल से एएससी ने अंतर घटाकर 5–4 कर लिया, लेकिन इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल सिंह ने लगातार गोल कर जीबी लीजेंड्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और दूसरे चुक्कर के अंत तक स्कोर 7–4 रहा। जीबी की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल यतिंदर सिंह, सिपाही मुकेश गुज्जर और सिपाही रविंदर रंग ने गोल किए, लेकिन स्कोर 12–6 से जीबी लीजेंड्स के पक्ष में रहा।
चौथा और अंतिम चुक्कर पूरी तरह मेज़बान टीम के नाम रहा, जिसमें नवीन सिंह ने पांच गोल दागकर जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ को 19–8 की शानदार जीत दिला दी। पुरस्कार वितरण समारोह में पंजाब पुलिस के आईजी लॉ एंड ऑर्डर नौनीहाल सिंह (आईपीएस), समाजसेवी हरमन सिंह सिद्धू और जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ के सह-मालिक गुरिंदर भट्टी ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

