Wednesday, February 11, 2026
HomeSportयूपी ने चंडीगढ़ को 170 पर समेटा, बाजवा ने ली छह विकेट

यूपी ने चंडीगढ़ को 170 पर समेटा, बाजवा ने ली छह विकेट

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश ने ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को पहली पारी में 170 रनों पर समेट दिया और दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 46 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम को उत्तर प्रदेश के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने रन बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सलामी बल्लेबाज अर्नव बंसल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि देवांग कौशिक ने 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने के कारण चंडीगढ़ कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और टीम 60.3 ओवर में ऑलआउट हो गई।

उत्तर प्रदेश के लिए अक्षु बाजवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 56 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्हें विजय कुमार का अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।जवाब में उत्तर प्रदेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक 28 ओवर में 3 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं और अभी वह चंडीगढ़ से 124 रन पीछे है। सिद्धार्थ चौधरी ने 21 रनों की पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से निशंक बिड़ला ने दो विकेट लिए, जबकि आर्यन दुग्गल को एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments