सिटीन्यूज़ नॉउ
अमृतसर: लिवासा अस्पताल अमृतसर में प्रारंभिक चरण के क्लासिकल हॉजकिन लिंफोमा से पीड़ित 42 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।मरीज को पहले कोई चिकित्सीय इतिहास नहीं था। लगभग दो महीने से उनकी गर्दन के दाहिनी ओर सूजन थी। नैदानिक जांच में क्लासिकल हॉजकिन लिंफोमा की पुष्टि हुई।
लिवासा अस्पताल अमृतसर के सलाहकार मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमृतजोत सिंह रंधावा ने बताया कि पीईटी-सीटी इमेजिंग सहित विस्तृत मूल्यांकन से पता चला कि बीमारी एक ही स्थान पर सीमित है और जिसके ठीक होने की संभावना बहुत अधिक है। मरीज को मानक एबीवीडी की मोथेरेपी के तीन चक्र दिए गए, जिसके साथ निरंतर निगरानी और व्यापक सहायक देखभाल भी प्रदान की गई।
डॉ. अमृतजोत सिंह रंधावा ने आगे कहा कि कैंसर अब डरने की चीज नहीं है – बल्कि जिसका समझदारी से इलाज किया जाना चाहिए।सही दृष्टिकोण और समय पर देखभाल से पूर्ण स्वास्थ्य लाभ संभव है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रारंभिक चरण के हॉजकिन लिंफोमा में, उचित प्रबंधन से उत्कृष्ट उपचार दर प्राप्त होती है।

