Tuesday, June 17, 2025
HomeNewsविजयपाल सिंह ने सांसद मनीष तिवारी को विदेश डेलिगेशन में शामिल होने...

विजयपाल सिंह ने सांसद मनीष तिवारी को विदेश डेलिगेशन में शामिल होने पर दी शुभकामनाएं

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने चण्डीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को सरकार द्वारा विदेश भेजे जा रहे डेलिगेशन में शामिल किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

विजयपाल सिंह ने अपने बयान में कहा कि जब देश के हित की बात होती है, तो सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है कि सरकार ने विभिन्न विचारधाराओं से ऊपर उठकर मनीष तिवारी जैसे अनुभवी जनप्रतिनिधि को डेलिगेशन में स्थान दिया है।

उन्होंने मनीष तिवारी को इस प्रतिनिधिमंडल में चयनित किए जाने पर बधाई दी और आशा जताई कि वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की छवि को और मजबूती देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments