HomeSocial Workविश्वास फाउंडेशन द्वारा इनर मार्केट सैक्टर-9 पंचकूला में रक्तदान शिविर लगाया

विश्वास फाउंडेशन द्वारा इनर मार्केट सैक्टर-9 पंचकूला में रक्तदान शिविर लगाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला, सैक्टर-9 की शिवा मार्केट एसोसिएशन व न्यू शिवा मार्केट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर इनर मार्केट सैक्टर-9 में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकुला ने एहम भूमिका निभाई।

शिविर सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:00 बजे तक चला। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 15 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक रोटरी एण्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर रोली अग्रवाल की देखरेख में 50 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, शिवा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र कुमार बंसल, राजिंदर गुलाटी, न्यू शिवा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर आर्य, डाक्टरों व विश्वास फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा मिलकर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मूलखराज मनोचा, श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी व सत्य भूषण खुराना उपस्थित रहे।

रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता।सुरेन्द्र कुमार बंसल व राजिंदर आर्य ने बताया कि रक्तदान महादान है। किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को रक्त देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments