सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से मानवता और सामाजिक कल्याण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर एक विशेष लंगर सेवा का आयोजन किया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह सेवा संस्था के आनुयायी अमित कवात्रा व किरण कवात्रा ने अपने बेटे सन्नी कवात्रा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर की।
लंगर के दौरान लगभग 600 आने वाले मजदूरों, राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को पैटी व जूस वितरित किया गया, यह सेवा कार्य गुरुदेव स्वामी विश्वास जी की शिक्षाओं “मानव सेवा ही माधव सेवा है” से प्रेरित होकर किया गया है।
लेबर चौक पर इस तरह के प्रयासों की स्थानीय लोगों और मजदूरों द्वारा काफी सराहना की गई है। इस लंगर सेवा वितरण में विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, रणधीर सिंह व मदन नागपाल उपस्थित रहे।

