सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकुला : बी.के.एम विश्वास स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवी तक के अभिभावकों के लिए एक प्रेरणादायक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए पेरेंटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच सामंजस्य एवं सहयोग ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
कार्यक्रम के दौरान नर्सरी, एल के जी एवं यू के जी की तीनों शिक्षिकाओं ने भी अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया, सकारात्मक वातावरण और नियमित बातचीत के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित की जा सकती है।
यह कार्यक्रम न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक भी सिद्ध हुआ। सभी उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

