HomeNewsविश्व टीबी दिवस- टीबी के खिलाफ लड़ाई में समय पर इलाज महत्वपूर्ण:...

विश्व टीबी दिवस- टीबी के खिलाफ लड़ाई में समय पर इलाज महत्वपूर्ण: मैक्स

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मैक्स अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में शीघ्र निदान के महत्व पर जोर देते हुए समय पर इलाज और निरंतर जागरूकता पर बल दिया।मैक्स अस्पताल मोहाली के पल्मोनोलॉजी सलाहकार डॉ. कपिल कुमार ने कहा की टीबी विश्व स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण संक्रामक रोगों में से एक है और भारत में भी एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि टीबी एक ऐसा संक्रमण है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। हालांकि इसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है, लेकिन समय पर इलाज न होने पर यह गंभीर हो सकता है।टीबी के इलाज के बारे में बात करते हुए, डॉ. कपिल ने कहा कि टीबी का प्राथमिक उपचार कम से कम 6 महीने तक एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करना है।

उन्होंने बताया कि यदि टीबी मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी या हृदय के आसपास के क्षेत्र में फैल गया है, तो रोगी को कुछ हफ्तों तक स्टेरॉयड दवा लेने की भी आवश्यकता हो सकती है।डॉ. कपिल ने चेतावनी दी कि स्वयं उपचार बंद करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोगियों को केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवा बंद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments