Tuesday, September 2, 2025
HomeNewsशिव पार्वती सेवा दल ने श्री अमरनाथ यात्रा के स्वयंसेवकों को किया...

शिव पार्वती सेवा दल ने श्री अमरनाथ यात्रा के स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा संगठन शिव पार्वती सेवा दल, चण्डीगढ़ ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी गौ धाम में विशेष कार्यक्रम एक शाम भोले के नाम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन स्वयंसेवकों का आभार जताना और सम्मान करना था, जिन्होंने इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आयोजित 19वें वार्षिक भंडारे को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

संस्था ने उन सेवाभावियों के प्रयासों को सराहा, जिन्होंने यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, जलपान और आवश्यक सहायता प्रदान की।हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा-2025 के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए शिव पार्वती सेवा दल को सम्मानित किया। कटरा में आयोजित समारोह में संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सामंत को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सामंत ने कहा कि लगभग दो दशकों से शिव पार्वती सेवा दल बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा में समर्पित है। हमारे स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सहज बनाने में लगे रहते हैं। यह सम्मान हमारे हर सेवक और समर्थक का है, जो इस कार्य में हमारे साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments