सिटीन्यूज़ नॉउ
खरड़: हर साल की तरह इस बार भी श्री राम भक्तों के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री राम भक्तों के द्वारा आज श्री हनुमान जन्मोत्सव दिनांक 02 अप्रैल 2026 दिन वीरवार शाम 6:15 बजे सुंदरकांड पाठ श्री सनातन शिव मंदिर नाडा रोड दशमेश नगर में शुरू किया गया । जिसमें सुंदरकांड के पाठ वाचक श्री दीपक शर्मा जी तथा श्री कृष्णा बृजवासी जी द्वारा किया गया ।
उसके बाद 8:00 से भजन कीर्तन आरम्भी किया गया जिसे लोकप्रिय भजन गायक व टी वी कलाकार श्री पारस लाडला जी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी के स्मरण से फिर अपने मधुर कण्ठ से दुख भंजन मारुति नंदन” और “हनुमान बाहुक” जैसे भजन गाएं और श्रध्दालुओ को मंत्रमुग्ध किया । राम भक्त नाचने को मजबूर हो गये ।
अयोजक सचिन जिंदल ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसकी विधि: हनुमान जी की प्रतिमा के सामने लाल आसन पर बैठकर, दीपक जलाकर, और हनुमान चालीसा के साथ पाठ करें । इस श्री हनुमान जन्मोत्सव में लगभग 2000 राम भक्त अपने परिवारों सहित पहुंचकर उन्होंने दर्शन किये एवं प्रभु श्री राम जी का और हनुमान जी का आर्शीवाद एवं प्रसाद ग्रहण किया ।

