सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ :- भीषण गर्मी के मौसम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर 38, चंडीगढ़ में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन एवं चांदनी टेंट हाउस द्वारा चण्डीगढ़वासियों के लिए मीठे जल की छबील व लंगर सेवा का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने इसमें भाग लिया |
इस अवसर पर मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने संजय टंडन का सिरोपा पहना कर स्वागत किया और मीठे जल और लंगर सेवा को शुरू किया | टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा लोगों को जल और लंगर की सेवा की | उन्होंने इस नेक कार्य को करवाने के लिए समस्त मार्किट वेलफेयर के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सेवा भाव पैदा होता है |
लोगों की सेवा करने का सुअवसर प्राप्त होता है और हमारे मन को एक आध्यात्मिक और आत्मिक शान्ति की प्राप्ति होती है | इस तरह के सामजिक आयोजनों से भावी पीढ़ी को कुछ न कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है | एक साथ मिल कर सामूहिक आयोजनों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है |
इस मौके पर संजय टंडन के साथ जगतार सिंह, व्यापर मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा, चरणजीव सिंह, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, यशपाल यादव, सुमित शर्मा सहित बाजार के अनेक दुकानदार साथी भी उपस्थित रहे।