Wednesday, February 11, 2026
HomeNewsसीआईएचएम में 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी कॉम्पिटिशन का हुआ आग़ाज़

सीआईएचएम में 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी कॉम्पिटिशन का हुआ आग़ाज़

सात राज्यों की 17 टीमें तीन दिवसीय कॉम्पिटिशन में ले रहीं हिस्सा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम), सेक्टर-42 में मंगलवार को 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी कॉम्पिटिशन 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सीआईएचएम और यूएस हाईबश ब्लूबेरी काउंसिल (यूएसएचबीसी) के संयुक्त आयोजन में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता उत्तर भारत की सबसे प्रतिष्ठित पैटिसरी स्पर्धाओं में गिनी जाती है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को आधुनिक पैटिसरी में नवाचार, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक उत्कृष्टता का मंच प्रदान करना है।इस वर्ष प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख होटल मैनेजमेंट व क्यूलिनरी संस्थानों की 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल हैं, जो अपने कौशल, सृजनात्मक सोच और कलात्मक प्रस्तुति का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस संस्करण की खास बात सभी श्रेणियों में यूएसए ब्लूबेरीज़ का अनिवार्य उपयोग रहा। प्रतिभागियों ने थीम-आधारित डेकोरेटेड केक, प्लेटेड डेज़र्ट, ब्रेड्स, पेटिट फोर्स, फॉन्डेंट मॉडलिंग और क्विज़ कॉम्पिटिशन में फ्रोजन, प्यूरी, फ्रूट फिलिंग, फ्रीज़-ड्राइड और ड्राइड ब्लूबेरीज़ का इस्तेमाल किया। पहले दिन ब्रेड्स और पेटिट फोर्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments