टूर में जैस्मीन सैंडलस ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, 14000+ लोग हुए शामिल
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: सीजीसी, मोहाली मे वार्षिकोत्सव, विस्टोसो’ 26, मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर का आयोजन किया, जिसमें कैंपस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक में आयोजित इस ईवेंट में 14000+ स्टूडेंट्स और संगीतप्रेमियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा कैंपस फैशन की खोज, लाईव एंटरटेनमेंट और यूथ कल्चर के जीवंत केंद्र में तब्दील हो गया। स्टूडेंट्स ने फैशन एक्टिविटीज, कैंपस शोकेज़ और इंटरैक्टिव अनुभवों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मिंत्रा एक्सपीरियंस ज़ोन ने सभी को आकर्षित किया।
इस कार्यक्रम का समापन पंजाबी पॉप सेंसेशन, जैस्मीन सैंडलस की जोशीली परफॉर्मेंस के साथ हुआ, जिसे युवाओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उनकी चार्ट-टॉपिंग हिट्स और डायनामिक स्टेज प्रेज़ेंस ने वातावरण में उत्साह भर दिया और सभी लोग उनके सुर से सुर मिलाने लगे। यह एक यादगार शाम थी।
मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर के बारे में अभिषेक गौर, सीनियर डायरेक्टर ऑफ ब्रांड, मिंत्रा ने कहा, ‘‘युवाओं को जोड़ने का हमारा नजरिया पारंपरिक ब्रांड इंटरैक्शन से अनुभव-आधारित और सामुदायिक फॉर्मेट्स में विकसित हो रहा है। सी.जी.सी मोहाली में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर के साथ हम युवाओं से ऐसे जुड़े, जो कैंपस के वातावरण के लिए प्रामाणिक था तथा प्रदर्शित करता था कि जेन ज़ी फैशन से क्या रिश्ता रखते हैं।
मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर का सफर पूरे देश के कॉलेज कैंपसों में जारी रहेगा, जिससे संस्कृति, रचनात्मकता और प्रतिभागिता पर आधारित दिलचस्प एवं समुदायों पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जेन ज़ी के साथ मिंत्रा का जुड़ाव मजबूत होगा।

