Sunday, August 3, 2025
HomeFestivalसैक्टर 25 में भावाधस (रजि.) महिला विंग द्वारा तीज का पर्व बड़े...

सैक्टर 25 में भावाधस (रजि.) महिला विंग द्वारा तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / सैक्टर 25 में भावाधस (रजि.) महिला विंग ने धूमधाम से मनाया “हरियाली तीज महोत्सव”सैक्टर 25 में भावाधस (रजि.) महिला विंग द्वारा तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का आनंद उठाया।

तीज के शुभ अवसर पर विशेष झूला रस्म और प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन में सैकड़ोँ महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। इस अवसर पर भावाधस (रजि.) भारत, प्रांतीय संगठन चंडीगढ़ की सैक्टर 25 शाखा की ओर से महिलाओं के लिए विशेष व्यंजन, चाट-भंडार व जल-पान की भी व्यवस्था की गई!

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में आये हुए लोगों ने कपल डांस का लुत्फ़ भी उठाया!इस कार्यक्रम में सैँकड़ों महिलाओं सहित भावाधस से सर्ववीर स्वामी ओ.पी. द्रविड़, आर. के अद्वैती, अशोक पुहाल, रविंद्र केसला, डॉ. तरसपाल राजवंशी, सेवा राम, रमेश गोगलिया, प्रेम जँझोट्ड, नरेश टांक, मनीष पारचा, मांगे राम, अमित कुमार जंझोट्ड, सीटू राम, पप्पन जंझोट्ड, जय भगवान व सतीश सौदे जी अपने अपने परिवार सहित उपस्थित रहे !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments