HomeNewsसोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स और युवाओं को एक मंच देगी: युवा कांग्रेस

सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स और युवाओं को एक मंच देगी: युवा कांग्रेस

युवाओं को सही सूचना फैलाने, फेक न्यूज का मुकाबला करने और जनहित के मुद्दों को साहसपूर्वक उठाने के लिए तैयार करेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ: डॉ. चंदन राणादेशभर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय लोगों को एकजुट कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा यह कार्यक्रम : सचिन गालवचण्डीगढ़ : भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने देशभर में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।

इस राष्ट्रीय अभियान के आगाज़ की जानकारी चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके दी। कार्यक्रम में चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना की अगुवाई में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चंदन राणा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने अभियान का पोस्टर जारी कर इसकी औपचारिक शुरुआत की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चंदन राणा ने कहा कि समाचार और सूचना के प्रवाह में पारदर्शिता लाने के लिए युवा कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम करने वाले सामाजिक इन्फ्लुएंसर्स से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों पर आधारित इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को सही सूचना फैलाने, फेक न्यूज का मुकाबला करने और जनहित के मुद्दों को साहसपूर्वक उठाने के लिए तैयार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments