HomeNewsसौरभ जोशी समेत आठ को द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार 2025 से नवाजा...

सौरभ जोशी समेत आठ को द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार 2025 से नवाजा गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी समेत आठ प्रतिष्ठित लोगों को मात-पिता गोधाम ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को 15वें मात-पिता पूजन दिवस के दौरान द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार 2025 से नवाजा गया । पुरस्कार इंडिया, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व महाराष्ट्र कैटेगरी में दिए गए ।इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकुला भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डेराबस्सी से भाजपा नेता एस गुरदर्शन सिंह सैनी और राजपुरा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश जग्गा विशेष अतिथि थे ।

मात-पिता पूजन दिवस के दौरान अखिल भारतीय गो कथा वाचक श्री चंद्रकांत जी, अंतर्राष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज व सकीर्तन एवं भागवत कथा प्रचारक स्वामी देवकीनंदन दास अपनी कथा व भजन से माता पिता व गौ भक्तों को मंत्रमुग्ध किया । उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी गोचर दास ज्ञान , चेयरमैन व ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता, ट्रस्टी सुरनेश सिंगला, अमरजीत बंसल, जय गोपाल बंसल, मामन राम गर्ग, दीपक मित्तल, प्रेसिडेंट सुभाष सिंगला, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सुशील बिंदल, वाईस प्रेजिडेंट कपिल वर्मा, सेक्रेटरी सुरेश बंसल , अतिरिक्त सचिव कुलदीप ठाकुर, प्रेस सचिव सूरत वालिया व को-कैशियर पंकज जायसवाल व जीवन कुमार बबू मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments