Sunday, August 3, 2025
HomeNewsस्कूल ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा...

स्कूल ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अधिकारियों से मुलाकात की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ स्कूल ऑटो चालकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक के दौरान मल्होत्रा ने अधिकारियों को बताया कि ऑटो चालकों को लगातार नाजायज़ चालान, अनावश्यक जाँच और प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी बताया कि यह समस्या केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक भी बनती जा रही है, क्योंकि ये ऑटो चालक जो स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा और समयबद्ध यातायात सुनिश्चित करते हैं।

अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से एक समर्पित नीति तैयार की जा रही है, जिससे स्कूल ऑटो चालकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे और उनके कार्य में अनावश्यक बाधा नहीं आएगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री राम शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सतीश शुक्ला भी उपस्थित रहे। वहीं, ऑटो यूनियन की ओर से प्रधान राजेश कुमार पासवान, अमरजीत सिंह, हरदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह और भोला ने भी धन्यवाद व्यक्त किया।

भाजपा का यह प्रयास एक बार फिर यह साबित करता है कि पार्टी जनता के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर और प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments