HomeEntertainmentहंगामा ओटीटी पर ‘मंगलमुखी’ लॉन्च, रियल लाइफ ट्रांसजेंडर लीड के साथ क्राइम...

हंगामा ओटीटी पर ‘मंगलमुखी’ लॉन्च, रियल लाइफ ट्रांसजेंडर लीड के साथ क्राइम ड्रामा

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली : भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक हंगामा ओटीटी ने 9 अप्रैल 2026 को अपनी नई ओरिजिनल सीरीज ‘मंगलमुखी’ लॉन्च की। यह एक सशक्त क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी वाराणसी और मुंबई जैसे दो अलग-अलग माहौल के बीच आगे बढ़ती है। इस सीरीज में एला डी वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ नमिश तनेजा, रति पांडे और तान्या शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

यह कहानी एक हाई-स्टेक मर्डर मिस्ट्री को पहचान, सम्मान और संघर्ष की भावनात्मक परतों के साथ जोड़ती है। ‘मंगलमुखी’ की कहानी मंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रांसजेंडर पुलिस ऑफिसर है और जिसे लंबे समय से अपने विभाग में तिरस्कार और नजरअंदाजी झेलनी पड़ी है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदलती है, जब उसे अपना पहला बड़ा केस मिलता है।

जो शुरुआत में एक हादसा लगता है, वह धीरे-धीरे एक खौफनाक जांच में बदल जाता है, जहां मंगल को सिर्फ इंसाफ के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान के लिए भी लड़ना पड़ता है। हंगामा की म्यूजिक लाइब्रेरी में 3 करोड़ से ज्यादा गाने, म्यूजिक वीडियो और पॉडकास्ट मौजूद हैं, जो 20 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।

यह ऐप Apple Car Play और Android Auto के साथ भी इंटीग्रेटेड है, जिससे गाड़ी में भी आसानी से ऑडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।हंगामा ने अपने यूजर्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए कई प्लेटफॉर्म्स और सिस्टम्स पर अपनी मौजूदगी बनाई है, जिनमें Tata Play Binge, Airtel Xstream Play, Watcho, BSNL, PlayboxTV और Dor TV शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments